-
Study Smart, Achieve Big!
Your Success, Our Space. -
Shhh… Success in Progress.
Not Just a Library, It’s a Learning Hub -
Where Focus Meets Future.
Read • Learn • Grow • Achieve
Price: ₹
Start Time:
End Time:
प्रवेश एवं पंजीकरण के समय अभ्यर्थी द्वारा प्रदान की गई ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर तथा अन्य सभी विवरणों की सत्यता एवं शुद्धता सुनिश्चित करना अभ्यर्थी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी। किसी भी प्रकार की गलत, अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी के लिए पुस्तकालय प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होगा।
The applicant is solely responsible for ensuring the accuracy and authenticity of the email address, mobile number, and all other information provided during registration and admission. The Library Management shall not be held responsible for any incorrect, incomplete, or misleading information submitted by the applicant.
पुस्तकालय परिसर में अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। यदि कोई सदस्य अशांति फैलाने, अन्य विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न करने, चोरी, तोड़फोड़, दुर्व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन या उससे संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से बिना किसी रिफंड के निरस्त की जा सकती है।
Every member is required to maintain proper discipline within the library premises. If any member is found creating disturbances, disrupting other students, engaging in theft, vandalism, misconduct, consumption of intoxicating substances, or involvement in any related activities, their membership may be terminated immediately without any refund.
पुस्तकालय परिसर में पूर्ण शांति बनाए रखना अनिवार्य है। पुस्तकालय के भीतर बातचीत करना, मोबाइल फोन पर बात करना अथवा अन्य किसी प्रकार से शोर उत्पन्न करना प्रतिबंधित है। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
Maintaining complete silence within the library premises is mandatory. Talking, using mobile phones for conversations, or creating any form of disturbance inside the library is strictly prohibited. Repeated violations may result in termination of membership.
पुस्तकालय की किसी भी संपत्ति, उपकरण, फर्नीचर, विद्युत उपकरण, कैमरा, माइक्रोफोन अथवा अन्य संसाधनों को क्षति पहुँचाने या उनके साथ छेड़छाड़ करने पर संबंधित सदस्य से क्षतिपूर्ति (हर्जाना) वसूला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Any member found damaging, misusing, or tampering with library property, furniture, electrical equipment, CCTV cameras, microphones, or any other resources shall be liable to compensate for the damages. Legal action may also be initiated where necessary.
पुस्तकालय परिसर में रखे गए व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित सदस्य की होगी। बिना अनुमति रखे गए सामान के खोने, चोरी होने अथवा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पुस्तकालय प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होगा।
Members are solely responsible for the safety and security of their personal belongings within the library premises. The Library Management shall not be liable for any loss, theft, or damage to personal items.
सरकारी अवकाश, विशेष पर्व, प्रशासनिक कारणों, प्राकृतिक आपदा अथवा किसी सरकारी आदेश के कारण पुस्तकालय बंद रहने की स्थिति में अतिरिक्त समय, शुल्क समायोजन अथवा किसी प्रकार का मुआवजा प्रदान करना पुस्तकालय प्रबंधन की बाध्यता नहीं होगी।
In the event of library closure due to government holidays, festivals, administrative reasons, natural disasters, or government directives, the Library Management shall not be obligated to provide additional time, fee adjustments, compensation, or any other benefits.
एक बार प्रवेश (Admission) पूर्ण होने के पश्चात किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापसी (Refund) देय नहीं होगी। यदि किसी कारणवश सदस्यता या प्रवेश निरस्त किया जाता है, तब भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, सिवाय उन परिस्थितियों के जहाँ प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से लिखित अनुमति प्रदान की गई हो।
Once admission is confirmed, fees paid shall be non-refundable under any circumstances. In the event that membership or admission is cancelled for any reason, no refund shall be provided unless expressly approved in writing by the Library Management.
प्रवेश प्राप्त करने के पश्चात सदस्य प्रारंभिक 30 दिनों तक अपनी निर्धारित सीट का परिवर्तन नहीं कर सकेगा/सकेगी। विशेष परिस्थितियों में अंतिम निर्णय पुस्तकालय प्रबंधन का होगा।
Members shall not be permitted to change their allotted seat during the first 30 days following admission. Any exception shall be subject to the sole discretion of the Library Management.
यदि प्रवेश के समय अभ्यर्थी द्वारा जेंडर संबंधी गलत जानकारी प्रदान की जाती है, विशेषकर किसी विशेष छूट, ऑफर या कूपन का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से, तो पुस्तकालय प्रबंधन को प्रवेश निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।
If an applicant provides incorrect gender information at the time of admission, particularly for the purpose of obtaining special discounts, offers, or coupons, the Library Management reserves the right to cancel the admission immediately.
सदस्यता अथवा बुकिंग को मोबाइल नंबर एवं ई-मेल सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित किया जा सकता है। तथापि, इस स्थिति में अतिरिक्त समय, अवधि विस्तार अथवा अन्य कोई विशेष लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण हेतु पुस्तकालय कार्यालय से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
Membership or booking may be transferred to another individual after successful verification through the registered mobile number and email address. However, no additional validity, extension, or special benefits shall be granted in such cases. Prior approval from the library office is mandatory for any transfer request.
एक पंजीकरण (Registration) केवल एक सदस्य के लिए वैध होगा। एक ही पंजीकरण के माध्यम से एक से अधिक व्यक्तियों को पुस्तकालय सुविधा का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
One registration shall be valid for only one student/member. Sharing a single registration among multiple individuals is strictly prohibited.
पुस्तकालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरा, माइक्रोफोन, नेटवर्क उपकरण अथवा अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकती है।
Any attempt to tamper with, damage, or interfere with CCTV cameras, microphones, network devices, or other security systems installed within the library premises may result in immediate termination of membership.
पुस्तकालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव के उद्देश्य से प्रत्येक माह कम से कम एक रविवार पुस्तकालय बंद रखा जा सकता है।
For cleaning, maintenance, and operational purposes, the library may remain closed on at least one Sunday every month.
रविवार के दिन यदि पुस्तकालय खुला रहता है, तो वातानुकूलन (AC) सुविधा उपलब्ध रहेगी या नहीं, इसका कोई निश्चित आश्वासन नहीं होगा।
If the library remains open on Sundays, the availability of air conditioning (AC) service is not guaranteed.
ऊर्जा प्रबंधन एवं तकनीकी आवश्यकताओं के कारण एसी को लगातार प्रत्येक 2 घंटे संचालन के पश्चात न्यूनतम 1 घंटे एवं अधिकतम 1.5 घंटे तक बंद रखा जा सकता है।
For energy management and technical reasons, the AC may be switched off for a minimum of 1 hour and a maximum of 1.5 hours after every continuous 2-hour period of operation.
यदि तकनीकी खराबी के कारण एसी सेवा अस्थायी रूप से बाधित होती है, तो इसके आधार पर शुल्क वापसी का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। तथापि, यदि एसी सुविधा लगातार 7 दिनों या उससे अधिक अवधि तक उपलब्ध नहीं रहती है, तो प्रबंधन परिस्थितियों के अनुसार उचित निर्णय ले सकता है।
If AC services are temporarily unavailable due to technical issues, members shall not be entitled to any refund or fee adjustment. However, if AC services remain unavailable continuously for seven (7) days or more, the Library Management may take an appropriate decision based on the circumstances.
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एसी, हीटर अथवा अन्य विद्युत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसी स्थिति में किसी प्रकार का शुल्क समायोजन या रिफंड देय नहीं होगा।
In the event of a power outage, facilities such as air conditioning, heating, and other electrical services may not be available. No refund, compensation, or fee adjustment shall be provided in such situations.
प्रवेश के समय वैध पहचान पत्र (Identity Proof) की हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। जमा किए गए दस्तावेजों का विवरण पंजीकरण में प्रदान की गई जानकारी से मेल खाना आवश्यक है। गलत अथवा असंगत दस्तावेज पाए जाने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।
Submission of a hard copy of a valid government-issued identity proof is mandatory at the time of admission. The information on the submitted document must match the details provided during registration. Admission may be cancelled if any discrepancy or false information is found.
पुस्तकालय प्रबंधन को समय-समय पर नियमों एवं शर्तों में संशोधन, परिवर्तन अथवा नए नियम जोड़ने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। सभी सदस्यों पर संशोधित नियम स्वतः लागू माने जाएंगे।
The Library Management reserves the right to amend, modify, update, or introduce new rules and regulations at any time without prior notice. All members shall be deemed bound by such revised terms and conditions.
पुस्तकालय में प्रवेश लेते ही सदस्य यह स्वीकार करता/करती है कि उसने उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तों को पढ़ लिया है, समझ लिया है तथा उनका पालन करने के लिए सहमत है।
By taking admission to the library, the member acknowledges that they have read, understood, and agreed to abide by all the above-mentioned Terms & Conditions.